शमसाबाद। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर शमसाबाद में आज शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा समारोह का आयोजन किया जाएगा। भगवान परशुराम ब्राह्मण सेवा समिति शमसाबाद रजि. के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं।
*समारोह के मुख्य आकर्षण:*
वृंदावन धाम के *श्री श्री 1008 स्वामी केशवानंद जी महाराज* दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
*मुख्य अतिथि* के रूप में सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष *पं. सर्वेश पाण्डे*, परशुराम सेना उप्र-राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष *पं. मीत गौतम* और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर *पं. दीप्ति शर्मा* शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगे।
*विशिष्ट अतिथि* परशुराम सेना धौलपुर के जिलाध्यक्ष पं. P.C. बोहरा, भाकियू जिलाध्यक्ष पं. राजवीर लवानियां, पं. श्रीभगवान शर्मा व पं. महेश उपाध्याय रहेंगे।
*शोभायात्रा मार्ग*: स्वागत समारोह के बाद शोभायात्रा भगवान परशुराम भवन, राजाखेड़ा रोड से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए एस.एस. डिग्री कॉलेज मोड़, आगरा रोड पर संपन्न होगी।
समिति के संस्थापक *पं. अशोक दीक्षित* व अध्यक्ष *पं. राकेश शर्मा प्रधान* ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। सभी सनातन प्रेमियों से शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
दैनिक जिला नजर
नजरिया सच का!





















