जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। मडराक टोल प्लाजा पर अवैध उगाही का वीडियो बना रहे एक बाइक सवार के साथ कथित रूप से अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि वीडियो बनाए जाने से नाराज होकर उपनिरीक्षक (एसआई) धर्मपाल सिंह ने बाइक सवार के साथ गाली-गलौज की और थप्पड़ मार दिए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
सूत्रों के अनुसार संबंधित एसआई की तैनाती मडराक थाना में है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
हालांकि, पुलिस विभाग की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार है। यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।





















