इगलास, अलीगढ़, 20 जून। थाना इगलास क्षेत्र के गांव सहारा खुर्द से कथित अपहरण के मामले में पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है। जांच में युवती बालिग पाई गई और उसने मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में गांव के ही एक युवक के साथ अपनी इच्छा से जाने की बात कही है।पुलिस के अनुसार, 12 जून 2026 को युवती के पिता की तहरीर पर थाना इगलास में मु0अ0सं0 295/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को गांव के पांच लोग बहला-फुसलाकर ले गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना इगलास पुलिस ने सर्विलांस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने 19 जून 2026 को युवती को बरामद कर लिया। पुलिस जांच में शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर युवती की जन्मतिथि 10 जनवरी 2008 पाई गई। इस आधार पर उसकी वर्तमान आयु 18 वर्ष 5 माह निर्धारित हुई, जिससे वह बालिग है।विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती के बयान माननीय न्यायालय की अनुमति से मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 183 बीएनएसएस के तहत दर्ज कराए गए। बयान में युवती ने बताया कि वह गांव के ही युवक कन्हैया के साथ अपनी इच्छा से गई थी। उसने अपने परिजनों के साथ जाने से भी इनकार कर दिया।पुलिस ने बताया कि युवती को 19 जून की शाम वन स्टॉप सेंटर पर परिजनों से मिलवाया गया, लेकिन उसने उनके साथ जाने से मना कर दिया। चूंकि युवती बालिग है, इसलिए उसकी इच्छा के अनुरूप आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई युवती के न्यायालय में दिए गए बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर





















