जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। जनगणना-2027 के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा स्वगणना -सेल्फ ऐनुमैरेशन – प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। यह सुविधा 7 मई से 21 मई 2026 तक ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि नागरिक अब घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिलने वाली SE ID को सुरक्षित रखना आवश्यक है तथा प्रगणक के घर आने पर उसे साझा करना होगा।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में स्वगणना प्रक्रिया में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह व्यवस्था सरल, सुरक्षित एवं डिजिटल सुविधा आधारित है। इससे जनगणना कार्य को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने में सहायता मिलेगी।





















