जिला नजर संवाददाता
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन द्वारा थाना मारहरा क्षेत्र की पिवारी चौकी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चौकी परिसर, अभिलेखों, साफ-सफाई एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
एसएसपी ने चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने, फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने एवं ड्यूटी के प्रति सजग रहने के लिए भी प्रेरित किया।





















