जिला नजर संवाददाता
एटा। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी ने जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर दवा वितरण, उपचार व्यवस्था, टीकाकरण एवं ऑक्सीजन उपलब्धता की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई व्यवस्था, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता तथा चिकित्सा सुविधाओं को और मजबूत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।





















