कासगंज। जिलाधिकारी कासगंज ने जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना कार्य बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए मकान सूचीकरण और गणना के दौरान सही एवं सटीक आंकड़ों का संकलन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित अनुश्रवण करने तथा कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट किया कि जनगणना से संबंधित किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।





















