दैनिक जिला नज़र संवाददाता
आगरा। आज दिनांक 25/04/26 को राष्ट्र वादी शिक्षक महासंघ आगरा के तय समय के अनुसार तहसीलवार टीम बाह ने दिग्विजय पचौरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सचिन उपाध्याय जिला सचिव के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी बाह के नाम ज्ञापन तहसीलदार सम्पूर्ण कुलश्रेष्ठ को देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से तहसीलदार को अवगत कराया कि जो शिक्षक इस ड्यूटी में लगे हैं उन्हें प्रतिकार अवकाश या उपार्जित अवकाश( El) प्रदान करें जो महिला शिक्षक पिनाहट में कार्यरत है उससे पिनाहट, में जो बाह में है उससे बाह में और जो जैतपुर में कार्यरत है उसकी ड्यूटी जैतपुर में ही लगे।
क्योंकि महिला शिक्षिका किसी अन्य ब्लॉक में जाकर ड्यूटी करने में दिक्कत का सामना करेंगी क्योंकि इन सभी ब्लॉक की दूरी आपस में 100 km से ज्यादा है और वहां यातायात की सुविधा का भी अभाव है क्योंकि सरकार के द्वारा दिन प्रतिदिन हीट वेव को लेकर गाइडलाइन आ रही है कि ये गर्मी जन लेवा है अतः मानवीय दृष्टिकोण दिखाते हुए जनगणना का कार्य मई जून की बजाय जुलाई अगस्त में कराया जाए।
स्कूलों में कम से कम दो शिक्षक रखे जाए पति, पत्नी में से सिर्फ एक से ड्यूटी कराई जाए।
ज्ञापन में उदयभान, राजेश, शबनम खान, आभा पुरोहित, नेहा सक्सेना, राजीव तिवारी, लक्ष्मण सिंह, यशपाल सिंह, तस्मीन, राखी आदि दर्जनों शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।























