दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। महिला आरक्षण संशोधन विधायक भले गिर गया हो लेकिन इसको लेकर महिलाओं में आक्रोश देखा जा रहा है इसे लेकर कस्बा फतेहाबाद में 27 अप्रैल को विशाल जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकल जाएगी।
नगर महिला मंडल मोर्चा संयोजक रेनू अनबारिया ने बताया कि 27 अप्रैल सुबह 9:00 बजे बाह रोड स्थित रतन देवी कान्वेंट स्कूल से एक विशाल जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली जाएगी।
जो कस्बा में विरोध प्रदर्शन करते हुए गांधी चौक चौराहे पर पहुंचेगी इस जन- आक्रोश महिला पदयात्रा की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदोरिया होंगी।
उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में जान आक्रोश महिला पदयात्रा में भाग लेकर अपने अधिकार की आवाज को बुलंद करें।























