दैनिक जिला नज़र संवाददाता
आगरा। उत्तर प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में राज्यीय हाईस्कूल बलहैरा, आगरा के विद्यार्थियों ने इस वर्ष अत्यंत शानदार प्रदर्शन किया है।
विद्यालय के छात्रों ने अपनी मेहनत, लगन एवं अनुशासन के बल पर उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का समग्र परीक्षा परिणाम 92% रहा, जो संस्था की गुणवत्ता एवं शैक्षिक उत्कृष्टता को दर्शाता है।
कुमारी गरिमा राजपूत
हिंदी – 97 अंक गणित – 98 अंक कुल – 91% (प्रथम स्थान)
कुमार अक्षय राजपूत
हिंदी – 91 अंक कुल – 74% (प्रथम स्थान)
इस अवसर पर विशेष रूप से कुमारी गरिमा राजपूत ने हिंदी विषय में 97 अंक तथा गणित विषय में 98 अंक प्राप्त करते हुए कुल 91% अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनका यह प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
वहीं कुमार अक्षय राजपूत ने हिंदी विषय में 91 अंक प्राप्त करते हुए कुल 74% अंक अर्जित कर राजकीय बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने भी अपनी मेहनत और लगन से उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। दोनों विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया है।
विद्यालय परिवार इस सफलता पर अत्यंत प्रसन्न है और सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता है। साथ ही शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार माना गया है।
प्रधानाचार्य डॉ संध्या श्रीवास्तव के साथ-साथ विद्यालय की शिक्षिकाएं-कुमारी गिरजेश कुमारी खिरवार, लिपिका कपूर, रचना खंडेलवाल, सुनीता अग्रवाल, निधि जैन, अर्चना यादव, तथा कनिष्ठ सहायक अजय सिंह ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करते रहने तथा उच्च लक्ष्यों जोर देने को कहा है।























