अलीगढ /क्षेत्राधिकारी इगलास ने गुरुवार को थाना गोरई में समस्त विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित कर लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान प्रत्येक विवेचना की प्रगति का अवलोकन करते हुए मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा बैठक में क्षेत्राधिकारी ने गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरणों की प्रभावी विवेचना कर शीघ्र विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी विवेचकों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही निष्पक्ष, पारदर्शी और साक्ष्य-आधारित विवेचना करते हुए पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।





















