दैनिक जिला नज़र संवाददाता
आगरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में संकल्प मानव सेवा संस्था द्वारा मानव सेवा चेरिटेबल ब्लड बैंक, मदिया में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 8 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष उमेंद्र राजपूत ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।
शिविर में अशोक कुमार वर्मा, कैलाश दुबे, हरिकांत दुबे, त्रिवेंद्र कुमार, मनोज यादव, धर्मवीर सिंह, शनि सविता एवं शिवराम सहित अन्य रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। *विशेष रूप से पैर से दिव्यांग अशोक कुमार वर्मा ने 9वीं बार रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित संस्था के संस्थापक अध्यक्ष उमेंद्र राजपूत, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत ,राहुल चौधरी सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।





















