जिला नजर संजय भारद्वाज
इगलास/अलीगढ़। इगलास पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए मारपीट व जान से मारने की नीयत से हमले के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिनांक 02 मई 2026 को की गई।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर वादी पर लाठी-डंडों से हमला किया गया था तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस संबंध में थाना इगलास में मुकदमा अपराध संख्या 223/26 के तहत धारा 191(2), 115(2), 109(1), 117(2) व 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त हरी किशन पुत्र भगवान सिंह, निवासी हरिया की नगरीया, थाना इगलास, जनपद अलीगढ़ को थाना क्षेत्र इगलास से गिरफ्तार किया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2017 का धोखाधड़ी व जालसाजी से संबंधित मामला (धारा 420, 467, 468, 471 भादवि) शामिल है। वर्तमान में दर्ज मुकदमा संख्या 223/26 भी इसी क्रम में है।
गिरफ्तारी के समय प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार, उपनिरीक्षक सुशील कुमार एवं कांस्टेबल चंद्रेश कुमार की टीम शामिल रही।





















