जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। अलीगढ़ पुलिस के बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड टीम ने नगर के प्रमुख व अति संवेदनशील स्थानों पर अचानक सघन चेकिंग अभियान चलाकर हलचल मचा दी।
कचहरी परिसर, कलेक्ट्रेट, बस स्टैंड समेत कई भीड़भाड़ वाले इलाकों में गहन तलाशी ली गई। टीमों ने हर संदिग्ध वस्तु और व्यक्ति पर पैनी नजर रखी, वहीं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन भी सुनिश्चित कराया गया।

अचानक चले इस अभियान से आमजन में हलचल देखने को मिली, वहीं पुलिस की सक्रियता ने सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश दिया। अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्प्रभावी करने के उद्देश्य से चलाया गया है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।





















