जिला नजर ब्यूरो
एटा। जनपद में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय ने पुलिस कार्यालय सभागार में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की।
बैठक में जनपद के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अर्दली रूम के साथ-साथ वाहन चोरी, नकबजनी एवं अन्य चोरी से संबंधित अभियोगों की गहन समीक्षा की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार समीक्षा की जाएगी।





















