जिला नजर संवाददाता
गंजडुंडवारा/कासगंज। गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र में 29 अप्रैल 2026 को हुई एक घटना को लेकर पुलिस की निष्क्रियता सामने आई है। पीड़ित अधिवक्ता द्वारा दी गई तहरीर के बावजूद अब तक पुलिस द्वारा मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे अधिवक्ता में नाराजगी और चिंता का माहौल है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, घटना 29 अप्रैल की रात लगभग 10:15 बजे की बताई जा रही है, जब पीड़ित दवा लेने के बाद लौट रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट और अभद्रता की गई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना गंजडुंडवारा में लिखित रूप से दी, लेकिन अब तक न तो मुकदमा दर्ज हुआ और न ही कोई प्रभावी कार्रवाई की गई है।
अधिवक्ता ने उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।





















