दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। कस्बे के ग्वालियर गेट-दुल्हारा रोड स्थित एक प्राचीन तालाब में बुधवार शाम एक युवती द्वारा छलांग लगाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवती को तालाब से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम लगभग 7 बजे करीब 20 वर्षीय करिश्मा (निवासी क्षेत्र) तालाब के समीप पहुंची और अचानक तालाब में छलांग लगा दी।
उस समय फतेहपुर सीकरी थाना पुलिस पास के क्षेत्र में गश्त कर रही थी। शोर-शराबा सुनकर पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल की ओर पहुंचे और बिना देर किए युवती को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।





















