मंगलायतन विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक लैब शुरू, विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण
अलीगढ़,। स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ते तकनीकी बदलावों के बीच विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर का व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराने की दिशा में मंगलायतन विश्वविद्यालय ने महत्वपूर्ण पहल की है। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) योगेंद्र कुमार ने विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक्सरसाइज थेरेपी लैब का उद्घाटन किया।इस अवसर पर सीडीओ योगेंद्र कुमार ने संस्थान के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में फिजियोथेरेपी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि दवाओं के साथ पुनर्वास और व्यायाम आधारित उपचार मरीजों को तेजी से स्वस्थ करने में प्रभावी साबित हो रहे हैं।कुलपति प्रो. पी.के. दशोरा ने कहा कि विश्वविद्यालय चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता और अनुसंधान के प्रति प्रतिबद्ध है। एक्सरसाइज थेरेपी लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को नवीनतम वैश्विक उपचार पद्धतियों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा।परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने कहा कि आधुनिक उपकरणों के साथ प्रशिक्षण मिलने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में सक्षम होंगे।कार्यक्रम में कुलसचिव मनोज के. ने मुख्य अतिथि का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। विभाग के प्राचार्य डॉ. के.के. शर्मा ने नई लैब की उपयोगिता बताते हुए कहा कि यहां विद्यार्थियों को मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं, उन्नत पुनर्वास तकनीकों और जटिल व्यायाम आधारित उपचार पद्धतियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।इस अवसर पर वित्ताधिकारी मनोज गुप्ता सहित अल्का सिंह, अन्नपूर्णा, स्वाती, दिव्या पांडेय, ज्योति यादव, नेहा रानी, सत्यम गौड़ और कुलदीप शर्मा मौजूद रहे।





















