छत का जंगला काटकर घर में घुसा था चोर, सीसीटीवी कैमरो में हुआ कैद, घर का ताला लगा अपने पैतृक गांव गया था पीड़ित परिवार
फतेहपुर सीकरी/आगरा । कस्बे के मोहल्ला नगला मालियान मै अज्ञात चोर ने बंद घर से छत का जंगला तोड़ कर लाखों रूपये के आभूषण समेत हजारों की नकदी पार कर दी। पीड़ित ने सीकरी पुलिस को मामले की तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार नगला मालियान निवासी रविन्द्र कुमार पुत्र निहाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि विगत 2 मार्च को वह अपने परिवार सहित अपने पैतृक गांव श्यामो गए हुए थे। घर का ताला लगा हुआ था। गुरुवार को जब वह अपने घर लौटे तो समान अस्त व्यस्त देख उनके होश उड़ गए।
घर से 2 सोने की जंजीर, 5 अंगूठी, पायल समेत 20000 की नकदी गायब थी। जिसके बाद घर मै लगे सीसीटीवी चेक किए गए तो उनमें एक व्यक्ति छत का जंगला तोड़ घर मै घुसता नजर आ रहा है। पीड़ित की शिकायत पर सीकरी पुलिस अज्ञात चोर की तलाश मै जुट गई है।























