मथुरा। बहुजन समाज पार्टी की बलदेव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला पापरी में पाल-बघेल समाज की भाईचारा कमेटी द्वारा रतन सिंह बघेल के कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में पाल-बघेल समाज एवं अन्य ओबीसी समाज के लोगों ने भाग लिया।बैठक को संबोधित करते हुए भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक ओमप्रकाश बघेल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि महापुरुष महात्मा ज्योतिराव फुले, साहूजी महाराज, पेरियार ई.वी. रामासामी तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर के मिशन और आंदोलन को आगे बढ़ाने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों ने समतामूलक समाज की स्थापना तथा सभी वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया।उन्होंने कहा कि मथुरा जनपद में पाल-बघेल समाज के कई नेताओं को विधानसभा चुनाव लड़ने का अवसर मिला और वे बहुत कम मतों के अंतर से चुनाव हारे। इनमें धर्मेंद्र शास्त्री बघेल, हर्ष कुमार बघेल, भूप सिंह बघेल तथा रघुवीर सिंह बघेल प्रमुख रहे। उन्होंने कहा कि यदि ओबीसी समाज और पाल-बघेल समाज का वास्तविक हित किसी दल में सुरक्षित है तो वह बहुजन समाज पार्टी है।जिला संयोजक उदयवीर सिंह ने कहा कि बसपा सुप्रीमो ने पाल-बघेल समाज को वह सम्मान दिया है, जो अन्य दल नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सर्व समाज को साथ लेकर चलने और सामाजिक भाईचारा स्थापित करने का कार्य किया है।बैठक में वक्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर भाईचारा अभियान को मजबूत करें तथा बहन कुमारी मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुट जाएं।बैठक का सफल संचालन जिला पंचायत सदस्य अनिल बघेल ने किया।इस अवसर पर विधानसभा संयोजक दिनेश बघेल, श्याम सुंदर बघेल (नगला चीता), बसपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी कमलेश देवी बघेल (नगला पोला), रतन बघेल, नंदराम बघेल, मुरारी बघेल, एडवोकेट हरीश धनगर, विशाल बघेल, राजकुमार बघेल, शिव भरंगर, संजय बघेल, मुकेश धनगर, हरिकिशन प्रधान, भोला बघेल सहित सैकड़ों की संख्या में पाल-बघेल समाज एवं अन्य ओबीसी समाज के लोग उपस्थित रहे।






















