जिला नज़र संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। कस्बा फतेहाबाद के कान्हा बन गार्डन में आज फतेहाबाद भाजपा नगर मंडल द्वारा विशाल नारी शक्ति बंदन विधानसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने भाग लिया।
नारी शक्ति बंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ रही हैं और देश की महिलाओं को बराबरी का सम्मान दिलाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा हमारी पार्टी द्वारा महिलाओं को गैस का कनेक्शन हो या राशन कार्ड या विद्युत कनेक्शन या गरीब परिवारों को रहने के लिए पक्के मकान दिलाने का काम कर रही है यही नहीं माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की संसद एवं विधानसभा में पहुंचने का काम बीजेपी करने जा रही है।
उन्होंने कहा हमारी भाजपा सरकार द्वारा हिंदू महिलाओं के लिए ही नहीं मुस्लिम बहनों के सम्मान को तीन तलाक बीमारियों को खत्म करने का काम किया गया देश एवं प्रदेश में सभी वर्गों की महिलाओं को बिना किसी भेदभाव के प्रतिनिधित्व मिल सके उसके लिए लोकसभा और विधानसभा में सीट बढ़ाने का भी कार्य करने जा रही है।
उन्होंने कहा है कि हम सभी को एक जूठ होकर इस पुनीत कार्य में प्रदेश और देश की सरकार का सहयोग करने का कार्य करना होगा वही कार्यक्रम में भाग लेने आई जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर मंजू भदोरिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति बंदन अभियान के बारे में कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो देश और प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने को उठाया गया कदम है।
उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने महिलाओं को बराबर का सम्मान दिलाने को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं नगर भाजपा महिला मोर्चा संयोजक रेनू अनबारिया ने कहा कि नारी शक्ति बंदन अभियान के माध्यम से महिलाएं अपने अधिकार के लिए लड़ सकती हैं और समाज में एक सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं।
उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने आई सभी महिलाओं से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और अपने अधिकारों के लिए लड़ने का आवाहन किया वही इस कार्यक्रम के समापन पर फतेहाबाद भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा भाजपा जिला मंत्री बबीता चौहान हीरा सिंह सत्य प्रकाश लोधी जिला मंत्री योगेश बघेल मुकेश पचौरी मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता अबकेश गोलस आकांश मेरोठिया आलोक बछरवार डॉ गणेश बघेल महिला मंडल अध्यक्ष सुजाता गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा नगर संयोजक रेनू अनबारिया बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।























