दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर ग्राम बिसार ना के पास बाइक सवार बदमाशो ने एक परचून व्यापारी को जो की वाजिदपुर से सामान लेने जा रहा था।
रास्ते में रोक कर ₹50000 लूट का चंपत हो गए तथा आरोपी बदमाशों ने पीड़ित का मोबाइल भी तोड़ दिया। पीड़ित द्वारा इसकी सूचना डौकी पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिसारना डौकी निवासी पवन पुत्र गोपीचंद की गांव में ही परचून की दुकान है। वह सामान लेने के लिए वाजिदपुर जा रहा था रास्ते में अपने एक साथी से उसने बाइक पर लिफ्ट ली जो कि उसे पंजाबी की थार गांव पर उतार कर चला गया।
इसी बीच दो अपाचे बाइक पर बैठे तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया तथा उसे एक गांव का रास्ता पूछा। जिस पर पवन ने इनकार कर दिया बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन कर तोड़ दिया तथा उसकी जेब में रखे ₹50000 लेकर चंपत हो गए। पीड़ित द्वारा इसकी सूचना किसी तरह पुलिस को दी गई पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।





















