दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। पंछियों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकतीl पानी न मिलने पर हजारों, लाखों पक्षी हर साल मर जाते हैंl आज 30 साल में पंछियों की अनेक प्रजातियां गायब हो गई है।
पंछियों के द्वारा अनेक पौधे लगाए जाते हैं, जितने इंसानों के द्वारा नहीं लगाए जाते हैं। इसलिए हमें पंछियों को बचाने की कोशिश करनी चाहिए।
पंछी पर्यावरण को स्वच्छ रखने में पूर्ण रूप से सहायता करते हैंlअगर कोई जानवर या पंछी मर जाता है तो गिद्ध और चील आदि पक्षी उनको खा लेते हैं। अगर वह ना खाए तो बहुत बड़ी महामारी फैल सकती है।
पंछी बहुत बड़ी संख्या में हमारे कीट पतंगों को खा जाते हैं जिससे हमारी फसल की रक्षा होती हैl वह पौधारोपण में भी सहायक होते हैं जब वह अपने खाने के लिए बीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते हैं तो उन बीजों से भी पौधारोपण होता है।
पंछी और भी अनेकों प्रकार से बहुत ही लाभदायक होते हैंl उनके बिना जीवन असंभव है इसलिए पंछियों की रक्षा करनी चाहिए। गर्मी के चलते फतेहाबाद महिला मंडल की बहनों ने रेलवे स्टेशन के पास 4 May 2026 को पक्षियों के पानी रखने के लिए मिट्टी के पात्र का वितरण किया।
अभी और भी बहनों को मिट्टी के पात्र वितरण किए जाएंगेl यह पात्र बहने अपने घरों की छत पर, मंदिरों में और खुले में रखेंगी lसभी बहनों से विनम्र अपील है कि वह अपनी छतों पर पक्षियों के लिए दाना और पानी रखें।
इस अवसर पर सभी बहनों ने मिलकर भजन गाएl इस मौके पर रेनू गुप्ता, शारदा गुप्ता, रिंकी गोलस, रिंकी गुप्ता, रेखा गुप्ता, रजनी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, अनीता गुप्ता, पूनम गुप्ता, पूनम दोनेरिया, कंचन गुप्ता, राखी गुप्ता, मीना गुप्ता, गीता गुप्ता, सुनीता गुप्ता आदि सभी बहने उपस्थित रही।





















