फतेहाबाद/आगरा। थाना डौकी क्षेत्र के नरि गांव निवासी थान सिंह पुत्र सोवरन सिंह के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना यमुना नदी के किनारे की बताई जा रही है, जहां थान सिंह अपनी बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान गांव के दबंग युवकों ने पुरानी रंजिश मानते हुए उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित थान सिंह ने बताया कि घटना के बाद उसने 4 जनवरी (रविवार) को थाना डोकी में इसकी शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर बुधवार को पुलिस द्वारा उसे मेडिकल परीक्षण के लिए चिट्ठी दी गई, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
थान सिंह ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वाले युवक दबंग किस्म के हैं और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है,
वहीं, इस संबंध में पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
संवाददाता-सुशील गुप्ता





