लखनऊ: साल के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी खुशखबरी मिली है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया। कुल 32,679 पदों पर भर्ती होगी।
बोर्ड ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि इच्छुक कैंडिडेट्स 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें – आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना जरूरी है। बिना OTR के कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
पूरी डिटेल्स, पात्रता मानदंड, सिलेबस और आवेदन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in विजिट करें। यहां नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करने का लिंक भी उपलब्ध है।





