आगरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा एवं ब्राह्मण प्रोफेशनल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में आयोजित की गई। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, रामपुर, गाजियाबाद, दिल्ली, बिहार, चंडीगढ़ और बिजनौर सहित विभिन्न राज्यों से आए विप्र प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती, भगवान परशुराम एवं महामना पं. मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। यह शुभारम्भ अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम अध्यक्ष बी.डी. शर्मा, राष्ट्रीय सचिव मुनीश चन्द शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, संरक्षक महेश शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय, राष्ट्रीय संरक्षक राजपाल शर्मा तथा ब्राह्मण प्रोफेशनल एसोसिएशन के सचिव डॉ. पंकज नगायच द्वारा किया गया।
बैठक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सरकारी अवकाश, विप्र कल्याण आयोग के गठन, तथा रुनकता को पर्यटन स्थल के रूप में घोषित करने की प्रमुख मांगें जोरदार तरीके से उठाई गईं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. बी.डी. शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण भारत की वैदिक सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक है और उसके बिना भारतीय संस्कृति की कल्पना संभव नहीं है।
कार्यक्रम के दौरान ‘ब्रज माधुर्य भाग-2’ पत्रिका का विमोचन भी किया गया। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मधु भारद्वाज ने कहा कि यह पत्रिका ब्रज की सभ्यता और संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर के रूप में जानी जाएगी।
अतिथियों का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष पं. त्रिभुवन शर्मा ने किया।
बैठक में अंजू अग्निहोत्री, अनिल शर्मा, कांति शर्मा, डॉ. सिद्धार्थ दुबे, डॉ. शैलजा शर्मा, सूरज तिवारी, डॉ. शशि तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार संजय तिवारी, दीप्ति भार्गव, आनंद शंकर शर्मा, अरुणकांत सारस्वत, नीलम शर्मा, ममता पचौरी, वंदना तिवारी, सुनीता झा, आकांक्षा शर्मा, विजया तिवारी, किरण शर्मा, कल्पना शर्मा, डॉ. रामेंद्र शर्मा, सुनयन शर्मा, अपूर्व शर्मा, क्रतेन शर्मा, आभा चतुर्वेदी और कल्पना राजौरिया सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।





