फतेहाबाद/आगरा: समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में आज गुरुवार को फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में “एसआईआर विशेष गहन पुनर्निरीक्षण अभियान” के तहत विभिन्न बूथों पर शिविर आयोजित किए। इन शिविरों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को मतदाता सूची में सुधार और फार्म भरवाने में सहायता प्रदान की।
यह अभियान समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। फतेहाबाद विधानसभा के बूथ संख्या 297, 298, 305, 306 और 307 सहित कई अन्य बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए।
इन कैंपों के दौरान स्थानीय नागरिकों में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर उत्साह देखा गया। बूथ संख्या 297 पर 46 फॉर्म, बूथ संख्या 298 पर 39 फॉर्म, बूथ संख्या 305 पर 32 फॉर्म, बूथ संख्या 306 पर 41 फॉर्म और बूथ संख्या 307 पर 48 फॉर्म संकलित किए गए।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार शर्मा ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं का उद्देश्य मतदाताओं को उनके मतदान अधिकार के प्रति जागरूक करना और यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची में सही जानकारी दर्ज हो। ताकि कोई मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रह जाए फतेहाबाद विधानसभा की सपा टीम लगातार प्रत्येक बूथ पर जाकर लोगों की समस्याओं को सुन रही है और उनका समाधान भी करा रही है।
इस अभियान में कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें पूर्व चेयरमैन शैलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष आशीष शर्मा, बूथ अध्यक्ष जगदीश बाबू, बूथ लेवल एजेंट अमन शेखर, नीरज चक, असलम खान, नासिर खान और सेक्टर प्रभारी सुनील नीलम सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





