फतेहाबाद/आगरा: श्याम बाबू धर्मार्थ एवं वृद्धाश्रम ट्रस्ट आश्रम पर आज शनिवार को माता अंजनि, मां कामाख्या, माता संतोषी, मां अन्नपूर्णा, मां वैष्णों देवी तथा भैरव बाबा के मंदिरों का भूमिपूजन किया गया। और सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इसके बाद वृद्ध आश्रम पर भंडारे का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भूमि पूजन में भाग लेने वाले श्रीमती , विश्वीर शर्मा, श्रीमती सरोज देवी, श्रीमती सुनीता देवी , ठा०राजेन्द्र सिंह चौहान, सुमित अग्रवाल, ठा०चंद्रभान सिंह का ट्रस्ट की अध्यक्ष नम्रता शर्मा ने सभी को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती नम्रता शर्मा ने अपनी पूर्व छात्रा कु०स्मिति कपूर नोएडा निवासी को उसके जन्मदिन की बधाई दी। सभी ने उसके आगामी सुनहरे भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





