फतेहाबाद/आगरा: निबोहरा थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में गुरुवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
यह विवाद पशु बांधने को लेकर शुरू हुआ था। हालांकि, इसकी मुख्य वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घायलों में एक पक्ष से पंकज शामिल हैं। दूसरे पक्ष से राम लखन और विनीता देवी (रामभारत की पत्नी) घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही निबोहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के पवन और रामभारत के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है।
प्रभारी निरीक्षक जयनारायण सिंह ने बताया कि झगड़े की सूचना मिली थी। दो लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। मामले की आगे की जांच जारी है और विधिक कार्रवाई की जाएगी।





