फतेहाबाद/आगरा। सोमवार को नगर पंचायत फतेहाबाद कार्यालय में ‘उत्तर प्रदेश @ 2047’ और ‘भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में देश और प्रदेश को विकसित बनाने के लक्ष्यों पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या, प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या, अधिशासी अधिकारी डी.एस. वर्मा और ब्रांड एंबेसडर राकेश गुप्ता रेनू अनबारिया उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, सभासदगण और नगर के प्रमुख लोग भी मौजूद थे।
नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या ने अपने संबोधन में कहा कि देश को विकसित बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है और हमें अपनी-अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मिशन में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं और 2047 तक देश को विकसित बनाने के लिए संकल्पित हैं।
अधिशासी अधिकारी डी.एस. वर्मा ने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि नगर पंचायत फतेहाबाद के अंतर्गत नगर को स्वच्छ रखना आम नागरिक की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर और समय पर डालने का आग्रह किया, ताकि जगह-जगह गंदगी का ढेर न लगे।
नगर पंचायत फतेहाबाद के ब्रांड एंबेसडर राकेश गुप्ता ने कहा कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि देश 2047 तक कैसे विकसित बनेगा। उन्होंने सभी से अपने-अपने तरीके से सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कस्बे के गणमान्य लोग, नगर पंचायत के कर्मचारी और क्षेत्रीय सभासद भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता