बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में शनिवार को राजस्व टीम और सीडीओ एकादश के बीच खेला गया रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच खेल भावना और उत्साह से भरपूर रहा। मैन ऑफ द मैच रहे सीडीओ एकादश के बल्लेबाज ज्ञान उपाध्याय ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 111 रनों की शतकीय पारी खेली, लेकिन उनकी यह शानदार पारी भी राजस्व एकादश की जीत नहीं रोक सकी। राजस्व टीम ने कड़े संघर्ष में सीडीओ एकादश को एक ओवर शेष रहते हुए छः विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
राजस्व एकादश के कप्तान सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और शुरुआती ओवर में शानदार मेडन ओवर फेंककर टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई। सीडीओ एकादश के कप्तान सीडीओ सार्थक अग्रवाल के नेतृत्व में उतरी सीडीओ एकादश की टीम की तरफ से ज्ञान उपाध्याय ने अपने बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए 13 छक्के और 4 चौके जड़कर 111 रन दर्शकों से जमकर तालियां बटोरीं। उनके साथ बल्लेबाज राजेश पाठक ने भी 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 32 रनों की उपयोगी पारी खेली। दोनों की शानदार साझेदारी की बदौलत सीडीओ एकादश ने निर्धारित 15 ओवर में 167 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। गेंदबाजी में राजस्व एकादश के कप्तान का प्रदर्शन काबिले-तारीफ रहा। उन्होंने अपनी सटीक चाइनामैन गेंदबाजी से सीडीओ एकादश के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। राजस्व टीम के कप्तान ने अपने तीन ओवरों में महज 14 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, जिससे टीम को शुरुआती बढ़त मिली। एडिशनल एसपी श्यामकांत और बीएसए अनूप कुमार ने उम्दा गेंदबाजी के साथ ही अंतिम ओवरों में मात्र दो रन देकर सीडीओ एकादश की रन गति पर रोक लगाई। 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्व टीम ने 14 ओवर में शानदार जीत दर्ज की। राजस्व टीम की जीत में अनूप कुमार के 66 रन की अर्द्धशतकीय पारी, सुधीर तिवारी के धुंआधार 30 रन और एडिशनल एसपी के 28 रन और एसडीएम भानपुर हिमांशु की दो गगनचुंबी छक्कों के साथ 28 रनों की पारी अहम रही। सीडीओ एकादश ने अपने कप्तान के नेतृत्व में शानदार रणनीति और टीम संयोजन का प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वयं भी गेंदबाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए किफायती गेंदबाजी की और टीम को मुकाबले में बनाए रखा। उनकी कप्तानी और गेंदबाजी दोनों ने राजस्व टीम के खिलाड़ियों को संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया। मैच का हर ओवर रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरा रहा। मैच के दौरान सीडीओ सार्थक अग्रवाल और सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती और बीएसए अनूप कुमार सहित अन्य अधिकारी लगातार मैदान पर मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे। दोनों टीमों ने खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल टीम भावना और अनुशासन को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि कार्य संस्कृति में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार भी करते हैं।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
मैत्री मैच में राजस्व टीम की शानदार जीत, सीडीओ एकादश का संघर्ष रहा बेअसर

Previous Articleबसपा की ऐतिहासिक रैली से मिली संजीवनी- लवकुश पटेल
Next Article कल कांग्रेस की किसान स्वाभिमान रैली का होगा आयोजन

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।