फतेहपुर सीकरी/आगरा। 1 अक्टूबर 2025 शारदीय नवरात्र की समाप्ति के साथ ही फतेहपुर सीकरी के ग्रामीण क्षेत्रों में देवी मां की मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने बैंड-बाजों, डीजे और धार्मिक गीतों के साथ माँ दुर्गा की प्रतिमा को शोभायात्रा के रूप में विसर्जन के लिए ले जाया।
शोभायात्रा में महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों और DJ पर बजते देवी गीतों पर ग्रामीण जन झूमते नजर आए। कई स्थानों पर फूलों की वर्षा और रंगों के साथ यात्रा का स्वागत किया गया।
विसर्जन से पहले मूर्ति की विधिवत पूजा अर्चना की गई, जिसके बाद भक्तों ने श्रद्धाभाव से माँ को विदाई दी। यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई, और स्थानीय प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। ग्रामीणों ने इस अवसर को उत्सव की तरह मनाते हुए माता रानी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
रिपोर्ट – दिलशाद समीर