फतेहाबाद/आगरा। यमुना नदी में आई बाढ़ के बाद फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के गांव में फसल नष्ट के 100 प्रतिशत मुआवजे के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनेतिक के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम फतेहाबाद को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा है।
फतेहाबाद तहसील क्षेत्र में पिछले दिनों यमुना नदी में बाढ़ आने के चलते एक दर्जन से अधिक गांव में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिसके चलते किसानों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई।
किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए तथा किसानों की बर्बाद हुई फसल के 100% मुआवजे के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनेतिक के तहसील अध्यक्ष अवधेश ठाकुर के नेतृत्व में शुक्रवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम फतेहाबाद स्वाति शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से आग्रह किया की वे किसानों की फसल का सर्वेक्षण कराकर उन्हें शीघ्र ही उचित मुआवजा दिलवाएं ,जिसके चलते किसानों को परेशानी ना हो।
इस दौरान रामनिवास रघुवंशी, गोविंदा सेथिया, वासुदेव, रामलाल वर्मा, श्रीनिवास, अतर सिंह, छोटेलाल, भारत वर्मा, देशराज, ब्रह्मचारी, रुमाल सिंह, चोबसिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





