वृन्दावन।गौशाला नगर स्थित मां ध्यानमूर्ति सत्संग सेवा संस्थान में गुरु पूर्णिमा के पावन उपलक्ष्य में चल रही सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत गौ संवर्धन केंद्र व चिकित्सालय का प्रथम स्थापना समारोह आयोजित किया गया।जिसके अंतर्गत देश के विभिन्न प्रांतों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने गौमाता का पूजन-अर्चन कर गौ संरक्षण और संवर्धन का पुनीत संकल्प लिया।
इस अवसर पर गौ की महिमा बताते हुए महामंडलेश्वर मां ध्यानमूर्ति गिरि महाराज ने कहा कि गौमाता में तैंतीस कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है। गौमाता की पूजा करने से हमें तैंतीस कोटि देवी-देवताओं की एक साथ पूजा का पुण्यफल मिलता है।
उन्होंने कहा कि गौमाता का हमारी भारतीय संस्कृति और सभ्यता में आदिकाल से विशेष महत्व रहा है। गौमाता की आराधना हमारी भक्ति परपंरा का अभिन्न अंग है।
संस्थान के सचिव डॉ. हरिओम शास्त्री ने बताया कि हमारे गौ संवर्धन केंद्र और चिकित्सालय में बीमार व सड़क दुर्घटना में घायल गौवंश का इलाज किया जाता है। यमुना एक्सप्रेस वे, नेशनल हाइवे सहित आदि प्रमुख सड़क मार्गों पर भारी वाहनों की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो चुकी गायों की यहां हर प्रकार की निस्वार्थ सेवा की जाती है।
दीनू पंडित ने कहा कि नगर के विभिन्न इलाकों में आएदिन बड़े बड़े नालों में गिरकर चुटैल व बीमार गायों का इलाज पिछले एक वर्ष से हो रहा है। अब तक 500 से अधिक गौवंश की सफल चिकित्सा हमारे केंद्र द्वारा की जा चुकी है।
इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य विधि-विधान से गौमाता का पूजन-अर्चन भी किया गया।साथ ही समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं ने गौवंश को फल, सब्जी, हरा चारा, गुड़ इत्यादि खाद्य पदार्थ भी खिलाए।
इस अवसर पर प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, सुर्ज्ञान मोदी, राजकुमार अग्रवाल, कृष्ण कुमार बंसल, राजेंद्र मोदी, चेतराम, महेन्द्र अग्रवाल, सागर शर्मा, देवनारायण शुक्ला, राजकुमार गौतम, डॉ. राधाकांत शर्मा, राधिका रमन शरण मोदी आदि उपस्थित रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
गौमाता में हैं तैंतीस कोटि देवी-देवताओं का वास : मां ध्यानमूर्ति

Next Article 📜 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 📜मंगलवार☀ 08-Jul-2025

Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।