Close Menu
  • होम
  • UP Board Result 2025
    • Link 1
    • Link 2
  • देश
  • विदेश
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
      • अलीगढ़
      • आगरा
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशांबी
      • गाज़ियाबाद
      • गाज़ीपुर
      • गोरखपुर
      • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • गोंडा
      • जालौन
      • जौनपुर
      • बदायूं
      • जगत
      • प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
      • झांसी
      • फतेहपुर
      • देवरिया
      • त्रिपुरा
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • बरेली
      • फर्रुखाबाद
      • बहराइच
      • फिरोजाबाद
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बस्ती
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • महामाया नगर
      • महोबा
      • मथुरा
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • मुरादाबाद
      • मुज़फ्फरनगर
      • मिजोरम
      • रामपुर
      • महाराजगंज
      • लखीमपुर खीरी
      • मैनपुरी
      • मेरठ
      • रायबरेली
      • लखनऊ
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • संत कबीर नगर
      • संत रविदास नगर (भदोही)
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • हापुड़
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • श्रावस्ती
      • हमीरपुर
      • हाथरस
      • हरदोई
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • नगालैंड
    • झारखंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • मेघालय
    • मणिपुर
  • विविध
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • धर्म – आस्था
  • संपादकीय
  • ट्रेंडिंग
What's Hot

खेरागढ़ में दिव्यांगों को मिला नया सहारा, कृत्रिम अंग कार्यशाला में लगे ‘जयपुर फुट’

July 31, 2025

खेरागढ़ में दिव्यांगों को मिला नया सहारा, कृत्रिम अंग कार्यशाला में लगे ‘जयपुर फुट’

July 31, 2025

📜 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 📜गुरुवार ☀ 31-Jul-2025

July 31, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Jila Nazar
Banner
  • होम
  • UP Board Result 2025
    • Link 1
    • Link 2
  • देश
  • विदेश
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
      • अलीगढ़
      • आगरा
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशांबी
      • गाज़ियाबाद
      • गाज़ीपुर
      • गोरखपुर
      • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • गोंडा
      • जालौन
      • जौनपुर
      • बदायूं
      • जगत
      • प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
      • झांसी
      • फतेहपुर
      • देवरिया
      • त्रिपुरा
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • बरेली
      • फर्रुखाबाद
      • बहराइच
      • फिरोजाबाद
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बस्ती
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • महामाया नगर
      • महोबा
      • मथुरा
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • मुरादाबाद
      • मुज़फ्फरनगर
      • मिजोरम
      • रामपुर
      • महाराजगंज
      • लखीमपुर खीरी
      • मैनपुरी
      • मेरठ
      • रायबरेली
      • लखनऊ
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • संत कबीर नगर
      • संत रविदास नगर (भदोही)
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • हापुड़
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • श्रावस्ती
      • हमीरपुर
      • हाथरस
      • हरदोई
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • नगालैंड
    • झारखंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • मेघालय
    • मणिपुर
  • विविध
  • खेल जगत
  • मनोरंजन
  • धर्म – आस्था
  • संपादकीय
  • ट्रेंडिंग
Jila Nazar
Home » बड़वा गांव की हवेलियों में इतिहास की गूंज: ठाकुरों की गढ़ी से केसर तालाब तक
विविध

बड़वा गांव की हवेलियों में इतिहास की गूंज: ठाकुरों की गढ़ी से केसर तालाब तक

Jila NazarBy Jila NazarMay 23, 20251 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit VKontakte Telegram Email Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
डॉ. सत्यभान सौरभ

JNN: दक्षिण-पश्चिम हरियाणा की रेतीली धरती पर, जहां धूप की तल्खी रेत के कणों को भी तपाने में सक्षम होती है, वहीं बसा है बड़वा — एक गांव जो आज भी अपने अतीत की स्मृतियों को हवेलियों की दीवारों, तालाबों की गहराई, और चित्रों की रंगरेखा में संजोए हुए है।

यह गांव भिवानी जिले में, हिसार से 25 किलोमीटर दक्षिण में, राजगढ़-बीकानेर राजमार्ग पर स्थित है। इसकी पहचान सिर्फ एक सामान्य ग्रामीण बस्ती के रूप में नहीं, बल्कि एक जीवित संग्रहालय के रूप में है, जिसमें स्थापत्य, कला, संस्कृति और सामाजिक इतिहास के तमाम रंग समाए हैं।

ठाकुरों की गढ़ी: बड़वा की आत्मा

बड़वा का उल्लेख आते ही सबसे पहले जिस ऐतिहासिक संरचना का नाम आता है, वह है ठाकुरों की गढ़ी। यह गढ़ी गांव के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक रेतीले टीले पर बनी है, जिसे ब्रांसा भवन भी कहा जाता है। इसका निर्माण 1938 में किया गया था — उस समय जब मानसून ने धोखा दिया और गांव में अकाल की स्थिति उत्पन्न हो गई। तब ठाकुर बाग सिंह तंवर ने इसे रोजगार के अवसर के रूप में देखा और अपने लोगों को निर्माण कार्य में जुटाया।

गढ़ी का विशाल प्रवेशद्वार आज भी लोहे की मोटी प्लेटों और मजबूत लकड़ी से सुसज्जित है। अंदर प्रवेश करते ही लगता है जैसे हम किसी मध्यकालीन कथा में प्रवेश कर रहे हों। भंडारण के लिए बने कमरों की पंक्तियां, रहने योग्य विशाल हॉल, और हाथीखानों की व्यवस्था आज भी इसकी भव्यता की गवाही देती है।

तंवरों की विरासत: राजस्थान से हरियाणा तक

बड़वा गांव की नींव तंवर राजपूतों ने रखी थी, जो कि करीब 600 साल पहले राजस्थान के जीतपुरा से यहां आए थे। ठाकुर बृजभूषण सिंह, जो आज इस गढ़ी के उत्तराधिकारी हैं, के पूर्वजों ने यहां 14,000 बीघा भूमि पर अधिकार किया था और धीरे-धीरे इसे एक समृद्ध जागीर में परिवर्तित किया।

मुगल काल में तंवरों ने संघर्ष के बजाय शांति और व्यापार को अपनाया, और भिवानी क्षेत्र में अपने लिए एक मजबूत सामाजिक और राजनीतिक स्थान निर्मित किया।

गांव की हवेलियां: जहां दीवारें बोलती हैं

बड़वा में लगभग एक दर्जन ऐतिहासिक हवेलियां हैं, जिनमें से सेठ परशुराम, सेठ हुकुमचंद लाला सोहनलाल और सेठ लक्ष्मीचंद की हवेलियां सबसे अधिक उल्लेखनीय हैं। इन हवेलियों की स्थापत्य शैली, चित्रांकन और दीवारों पर बनी धार्मिक व सांस्कृतिक छवियां राजस्थान की कोटा और किशनगढ़ शैलियों की याद दिलाती हैं।

सेठ परशुराम की हवेली: इनकी हवेली को पिलानी से लाए गए कारीगरों ने सजाया। हवेली के हर कोने में बारीकी से उकेरे गए चित्र हैं, जो कृष्ण-राधा की रासलीला, राजा-रानी के प्रेम संवाद और धार्मिक कथाओं को दर्शाते हैं।

सेठ हुकुमचंद की हवेली: मुख्य द्वार पर सजे हाथी की आकृति, जिसके ऊपर राजा-रानी विराजमान हैं, दर्शाता है कि कैसे शाही जीवन को इन चित्रों में जीवंत किया गया। दीवारों पर विष्णु लक्ष्मी, शेरावाली माता के चित्र तथा कोटा शैली में बने राधा-कृष्ण के प्रेम प्रसंग दिखाई देते हैं।

लक्ष्मीचंद का कटहरा: इस स्थान पर छतों पर रथयात्राएं, सेविकाएं, और सुरक्षा में चलते सैनिकों के चित्र मिलते हैं। एक दृश्य में श्रीकृष्ण राधा की चोटी गूंथते हुए नजर आते हैं — यह चित्रण उस काल की पारिवारिक निकटता, सौंदर्यबोध और प्रेमाभिव्यक्ति की गहराई को दर्शाता है।

केसर तालाब और ‘मुक्तिधाम’

बड़वा गांव की पहचान केसर तालाब से भी जुड़ी है, जो सेठ परशुराम ने अपनी बहन केसर की स्मृति में बनवाया था। कथा कहती है कि जब गांव की स्त्रियां गोबर चुनती थीं, तो यह कार्य उच्च जातियों और सम्पन्न परिवारों के लिए अपमानजनक माना जाता था। बहन को अपमान से बचाने हेतु सेठ ने वहां एक विशाल पक्का तालाब बनवाया, जिसका नाम केसर तालाब पड़ा।

इस तालाब के पास एक गहरा कुंड है, जिसे मुक्तिधाम कहा जाता है, क्योंकि दुःखी महिलाएं यहां आत्महत्या के लिए कूदी थीं। इसके किनारे बनी छतरियों की दीवारों पर राधा-कृष्ण की रासलीला के चित्र बने हैं, जिनमें ढोलक, नगाड़े, बांसुरी, हारमोनियम जैसे वाद्ययंत्रों के चित्र भी हैं।

इन चित्रों में लाल, पीले और नीले रंगों का प्रयोग हुआ है। श्रीकृष्ण को नीले और राधा को गोरे रंग में चित्रित किया गया है। पशु-पक्षियों की आकृतियां — मोर, तोता, चिड़ियाँ — भी इसमें देखी जा सकती हैं।

फिल्मों का गांव: ‘चंद्रावल’ और ‘बैरी’ की धरती

बड़वा की सांस्कृतिक समृद्धि इतनी प्राचीन और प्रभावशाली रही है कि हरियाणवी सिनेमा भी इससे अछूता नहीं रहा। प्रसिद्ध फिल्म चंद्रावल और बैरी के कुछ दृश्य इसी गांव के रूसहड़ा जोहड़ और कुओं के पास फिल्माए गए। आज भी वे पनघट, जिन पर ‘चंद्रो’ पानी भरने आती थी, गांववालों की स्मृति और गर्व का विषय हैं।

अतीत की गोद में वर्तमान की पहचान

बड़वा सिर्फ एक गांव नहीं, बल्कि हरियाणा के ग्रामीण गौरव की जीवित मिसाल है। इसकी हवेलियां, चित्रकला, तालाब, धार्मिक धरोहरें और सामाजिक कथाएं — सब मिलकर इसे एक विरासत स्थल बनाती हैं।

आज जब विकास की अंधी दौड़ में गांवों का सांस्कृतिक चरित्र खोता जा रहा है, बड़वा जैसे गांव यह सिखाते हैं कि यदि हम अपने अतीत को संजो कर रखें, तो वह न केवल हमारी पहचान को मजबूत करता है बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनता है।

Previous Articleसिविल एयरपोर्ट के दूसरे चरण कार्य शीघ्र शुरू: पेड़ों की शिफ्टिंग और लगभग चार हजार पेड़ लगाए गए, क्लीयरेंस सर्टिफिकेट शीघ्र
Next Article इतने तनहा तो हम कभी भी न थे!!
Jila Nazar
Jila Nazar

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

Related Posts

नागपंचमी विशेष: राजनीति के सांपों की प्रजातियाँ – एक व्यंग्यपूर्ण पड़ताल

July 29, 2025

[त्यौहार विशेष] हरियाली तीज: परंपरा की जड़ें और आधुनिकता की डालियाँ – ✍🏻 प्रियंका सौरभ

July 27, 2025

क्या है ‘रुद्र और भैरव ब्रिगेड’? जो बनेगी दुश्मनों का काल

July 26, 2025
Latest Posts

खेरागढ़ में दिव्यांगों को मिला नया सहारा, कृत्रिम अंग कार्यशाला में लगे ‘जयपुर फुट’

July 31, 2025

खेरागढ़ में दिव्यांगों को मिला नया सहारा, कृत्रिम अंग कार्यशाला में लगे ‘जयपुर फुट’

July 31, 2025

📜 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 📜गुरुवार ☀ 31-Jul-2025

July 31, 2025

कागारौल के अनुज गोयल का एसबीआई में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

July 30, 2025

ग्राम रसीलपुर में शौच के लिए गई महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती

July 30, 2025

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

July 30, 2025

भगवान को अर्पित करना है तो अभिमान करें समर्पित” — आचार्य विवेक जी महाराज

July 30, 2025

प्रेमानंद महाराज के विवादित बयान से मथुरा-वृंदावन में आक्रोश, महिलाओं ने जताई नाराज़गी

July 30, 2025
About
About

Chief Editor
Sant Kumar
Dhimishri, Agra – 283125
📞 7534805152, 8923377615

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    
Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.