अलीगढ़: थाना गभाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
कुछ माह पूर्व हिस्ट्रीशीटर गभाना के एक गांव निवासी किशोरी के घर में धर्म छिपाकर नाम बदलकर किराए पर रहने आया था। वह किशोरी को बहला-फुसलाकर साथ ले गया। अलीगढ़ के ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र निवासी सुभान उर्फ सलमान की पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
सुभान ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सुभान को गिरफ्तार कर लिया। घायल हिस्ट्रीशीटर को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया।
सीओ गभाना संजीव कुमार तौमर ने बताया कि थाना गभाना के एक गांव से थाना कोतवाली क्षेत्र का सुभान उर्फ सलमान नाम का हिस्ट्रीशीटर एक किशोरी को बहला फुसला कर ले गया था। गत रात्रि किशोरी को सकुशल पुलिस ने बरामद कर लिया है। अभियुक्त सुभान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ है। उसने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया था। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायर किया, जिससे सुभान घायल हुआ है। उसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।