मथुरा। वृंदावन में हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रामताल वृंदावन रोड पर हुआ, जहां एक तेज़ रफ्तार थार गाड़ी (UP 85 CE 0202) ने एक ऑटो (UP 85 AT 2864) को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो सामने से आ रहे ट्रेलर (RJ 11 GB 6429) की चपेट में आ गया, जिससे ऑटो सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल व्यक्ति को राहगीरों की मदद से सिटी अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस/मोर्चरी का निरीक्षण किया और मौके की पूरी जानकारी ली। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर निशा ग्रेवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा तथा तहसीलदार सदर सौरभ यादव को निर्देश दिए कि मृतकों की पहचान की जाए और उनके परिजनों को जल्द से जल्द सूचित किया जाए।
फिलहाल मृतकों में से केवल एक की पहचान हुई है – साबिर पुत्र सईद, निवासी वाल्मीक नगर, भरतपुर गेट, थाना कोतवाली, मथुरा। अन्य तीन मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। शवों को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि मृतकों के परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन हर संभव मदद करेगा। उन्होंने घायल व्यक्ति के बेहतर इलाज के निर्देश भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए हैं।
प्रशासन ने दुर्घटनास्थल से सभी वाहनों को हटवा दिया है और मामले की जांच जारी है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: 4 की मौत, 1 घायल – जिलाधिकारी ने की मोर्चरी का निरीक्षण


Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।