आगरा। फतेहाबाद में एक शादीशुदा महिला ने रात के अंधेरे में अपने प्रेमी को बुला लिया। ससुराल वालों को कुछ भनक लगी तो उसने प्रेमी को संदूक में छुपा दिया। संदूक के खुलने पर प्रेमी के आने की पोल खुल गई। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई हुई। सोशल मीडिया पर उसकी पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।
थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला का पति ट्रक चालक है। वह अक्सर बाहर रहता है। परिवार में जेठ, जेठानी और सास-ससुर रहते हैं। आरोप है कि रविवार रात को विवाहता की प्रेमी से बात हुई। इसके बाद उसे मिलने बुला लिया। देर रात वह पहुंचा, तब तक परिवार के सभी लोग सो चुके थे। गुपचुप तरीके से वह कमरे में पहुंच गया। रात एक बजे अचानक जेठ की नींद खुल गई। बहू के कमरे से खुसुर-पुसुर की आवाज आने पर उसने दरवाजा खुलवाया।
दरवाजा खुलने में देरी होने पर शक बढ़ गया। कमरा खुलने पर बहू कहने लगी कोई नहीं है, लेकिन ससुरालजन नहीं माने। बगल में रखे बड़े बक्से को खोला तो प्रेमी दुबका बैठा था। इसके शरीर पर शर्ट नहीं थी। ससुरालियों ने युवक को संदूक से बाहर निकालकर उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस को सूचना दी।