दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम रामपुर में सोमवार को वीरांगना एवं पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के आयोजक डा. बच्चू सिंह निषाद रहे। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विनोद सविता तथा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष उदल सिंह कुशवाह और जिला महासचिव संतोष पाल सहित अन्य लोगों ने फूलन देवी के जीवन और संघर्ष पर विचार व्यक्त किए।इस दौरान डा. बच्चू सिंह निषाद, प्रहलाद गुर्जर, सुधीर दुबे, पवन प्रजापति, नीरज चक, सौरभ शर्मा, सुलेखा श्रीवास्तव, सुनील नीलम, हेमंत यादव, असलम खान, जीतू सविता, अरसद खान, बच्चू सिंह गुर्जर, सिपी चक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने वीरांगना फूलन देवी के सामाजिक संघर्ष और उनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को याद किया।





















