दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। ब्लॉक फतेहाबाद के गांव सलेमपुर मुड़िया में बारिश के बाद तालाब ओवरफ्लो होने से हुए जलभराव से अब ग्रामीणों को राहत मिलने लगी है। तालाब का पानी गांव की गलियों में भर जाने से हर साल की तरह इस बार भी लोगों को आवागमन और बीमारियों की दिक्कत झेलनी पड़ रही थी।
सपा की पूर्व प्रत्याशी *रूपाली दीक्षित* के अथक प्रयासों और जिला नजर न्यूज़ नेटवर्क द्वारा प्रकाशित खबर के बाद गांव के प्रधान द्वारा ट्रैक्टर लगवाकर तालाब से पानी की निकासी शुरू कराई गई। मशीन लगने के बाद अब तालाब खाली हो रहा है और जमा पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि हर साल यही समस्या आती है। उन्होंने प्रशासन से तालाब की पक्की सफाई और स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग की।
इस दौरान मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीरज जादौन के साथ ग्रामीण मधुसूदन तिवारी उर्फ आशु तिवारी, विनय उर्फ रिंकू, अरविंद उपाध्याय, महाराज सिंह उपाध्याय, दिव्यांशु, अजय उपाध्याय, विपिन उपाध्याय, सोहनलाल शर्मा, संतोष जी, नीरज पांडे, शैलेंद्र शर्मा, बाबूलाल तिवारी, प्रवीन तिवारी, जौनू, श्री निवास, नरेंद्र शर्मा, विकास उपाध्याय, अंकित कुमार शर्मा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।





















