अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति-5 अभियान के अंतर्गत थाना महुआखेड़ा पुलिस की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने और तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस टीम ने महिलाओं को 112, 1090, 1098, 181 एवं 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए इनका उपयोग करने का तरीका भी समझाया। महुआखेड़ा पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाना है। अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।





















