मथुरा। गुरु पूर्णिमा से पूर्व जैन चौरासी इंटर कॉलेज, मथुरा में बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में महा वृक्षारोपण अभियान एवं यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने पौधारोपण कर किया। इसके बाद आयोजित जागरूकता शिविर में यातायात पुलिस के टीएसआई सुभाष चंद्र ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सड़क पर सावधानी बरतने के महत्व पर प्रकाश डाला।संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि समिति का महा वृक्षारोपण अभियान लगातार चल रहा है। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता विकसित कर सुरक्षित यातायात की संस्कृति को मजबूत करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कॉलेज प्रशासन और यातायात पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया।कॉलेज के प्रधानाचार्य निखिल अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और यातायात सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी कॉलेज ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।कार्यक्रम में नगर निगम के पार्षद महावीर प्रधान ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य सामाजिक संगठनों से भी ऐसे जनजागरूकता अभियानों में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
समारोह के अंत में समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने प्रधानाचार्य निखिल अग्रवाल, टीएसआई सुभाष चंद्र, कांस्टेबल मनीष कुमार एवं कांस्टेबल मोनू कुमार को दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर इको क्लब प्रभारी गोपाल गौतम, सुधीर कुमार, जितेंद्र सिंह, अजय कटारा, अनुपम गुप्ता, गुंजन चौबे, विजय गौतम, मनीष जैन, अंजू राठौर, बलमीत कौर, हर्ष सैनी सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
जैन चौरासी इंटर कॉलेज में महा वृक्षारोपण, विद्यार्थियों को यातायात सुरक्षा का दिया संदेश
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















