अलीगढ़। शहर में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी सिटी ने पुलिस बल के साथ थाना बन्नादेवी क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनपद में अपराध नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।





















