अलीगढ़ के इगलास थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग और स्कॉर्पियो से कुचलने के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को वादी के घर पर आरोपियों ने स्कॉर्पियो से पहुंचकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। इस संबंध में थाना इगलास में मुकदमा संख्या 325/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1), 333, 324(4) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गोपाल पुत्र तुलाराम, लोकेंद्र पुत्र गोपाल तथा सत्यानारायण पुत्र रामहरी, निवासी नगला रजुआ, थाना इगलास (हाल पता- खेरेश्वर, थाना रोरावर, अलीगढ़) को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।





















