कासगंज में थाना कोतवाली पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मोटरसाइकिल लूट की घटना में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है तथा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।





















