एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, मृतक पिलुआ थाना क्षेत्र के नगला सईया गांव का निवासी था। वह किसी कार्य से जा रहा था, तभी मिरहची थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची मिरहची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।





















