हाथरस। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनसामान्य की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर मुआयना करें तथा उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
जनता दर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की जाए।





















