गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा
आगरा। द्वारिकापुरी सोसायटी शास्त्रीपुरम के अध्यक्ष और विकासखंड बिचपुरी के अलबतिया स्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य नेत्रपाल सिंह की पुत्री अंजली चौधरी ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफलता प्राप्त की है।
अंजली ने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल की। मूल रूप से ग्राम पनवारी की निवासी अंजलि अपने गांव में यह सफलता हासिल करने वाली पहली अभ्यर्थी हैं।
नेत्रपाल सिंह ने बताया कि अंजली की शिक्षा आगरा और दिल्ली में हुई। वह सेंट फ्रांसिस स्कूल और डीपीएस की टॉपर रह चुकी हैं और दिल्ली यूनिवर्सिटी दौलतराम कॉलेज एवं लेडी श्रीराम कॉलेज की टॉपर है। वह डीयू में दौलतराम कॉलेज की प्रेसिडेंट भी रह चुकी हैं। क्रॉस कंट्री और खो-खो के खेल में नेशनल, इंटरनेशनल टॉपर रहने के साथ-साथ कई बार अपनी टीम की कप्तान भी रही हैं।
अंजली की मां कमलेश चौधरी भी पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुर बिचपुरी में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। उनके ताऊजी ऑर्डिनरी कैप्टन से और चाचा जेसीओ से सेवानिवृत हैं। उनके दोनों भाई इंजीनियर है तथा भाभी सरकारी शिक्षिका हैं तथा फन स्टोन स्कूल के संचालक हैं।





















