दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23 वीं किश्त का हस्तांतरण भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के हुगली से किया गया। जिसके माध्यम से 23 वीं किश्त में लगभग 9.44 करोड़ किसानों के खाते में लगभग 18800 करोड़ रुपए की धनराशि हस्तांतरित की गई , इस को पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे।
इस मौके पर मुख्यअतिथि ओमकांत डागुर मंडल अध्यक्ष भाजपा देहात, भूपेंद्र जादौन, गिरीश कुमार प्रधान, सोनू खान विषय वस्तु विशेषज्ञ, हनुमान सहाय कृषि विकास अधिकारी,गिरीश कुमार एडीओ isb विनोद कुमार शर्मा, रघुवीर सिंह ,सेवक राम आदि मौजूद रहे।





















