अलीगढ़ /अलीगढ रेंज के डीआईजी द्वारा आज शनिवार, को परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं
जनसुनवाई के दौरान डीआईजी ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की जाए।
पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए उनकी प्रगति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए।





















